फिनलैंड (नाटो का 31वां सदस्य)

 

चर्चा मे क्यों ?

·         फिनलैंड मंगलवार को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का 31वां सदस्य बन जाएगा।

·         फिनलैंड रूस से 1,300 किमी की लंबी सीमा साझा करता है।

·         यूक्रेन पर हमले के बाद रूस की चिंताओं के कारण फिनलैंड नाटो सदस्य बनने के लिए प्रेरित हुआ था।

 

नाटो

·         उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), सोवियत संघ के खिलाफ सामूहिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और कई पश्चिमी यूरोपीय देशों द्वारा अप्रैल, 1949 की उत्तरी अटलांटिक संधि (जिसे वाशिंगटन संधि भी कहा जाता है) द्वारा स्थापित एक सैन्य गठबंधन है।

·         मुख्यालय : ब्रुसेल्स, बेल्जियम।

·         वर्तमान में इसमें 30 सदस्य राज्य शामिल हैं।

 

मूल सदस्य

·         बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, फ्राँस, आइसलैंड, इटली, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका।