UPSC


          संघ लोक सेवा आयोग भारत के संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक निकाय है जो भारत सरकार के लोकसेवा के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का संचालन करता है। संविधान के भाग-14 के अंतर्गत अनुच्छेद 315-323 में एक संघीय लोक सेवा आयोग और राज्यों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के गठन का प्रावधान है।

 

          संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) जैसी अखिल भारतीय सेवाओं तथा भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS), भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) एवं भारतीय कंपनी कानून सेवा (ICLS) आदि जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं हेतु अभ्यर्थियों का चयन करने के लिये प्रत्येक वर्ष सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।

 

          प्रत्येक वर्ष लाखों अभ्यर्थी अपना भाग्य आज़माने के लिये इस परीक्षा में बैठते हैं। तथापि, उनमें से चंद अभ्यर्थियों को ही राष्ट्र के वास्तुकार” (Architect of Nation) की संज्ञा से विभूषित इन प्रतिष्ठित पदों तक पहुँचने का सौभाग्य प्राप्त होता है।

 

UPSC द्वारा आयोजित परीक्षाएं

•        सिविल सर्विस एग्जाम (CSE)

•        इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE)

•        कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS)

•        नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA)

•        नौसेना एकेडमी (NA)

 

          CSE परीक्षा के अंतर्गत UPSC के अंदर कुल 24 पद होते हैं। जैसेे- भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) इत्यादि। इनमें सभी ग्रेड A तथा B के अधिकारी हैं जिसका चयन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा किया गया है।

 

UPSC के लिए योग्यता

 

शैक्षणिक योग्यता (education)

•        जो विद्यार्थी अपनी स्नातक की परीक्षा किन्ही एक संकाय (विज्ञान, कला या कॉमर्स) से पूरा कर चुका हो, वह यूपीएससी के लिए योग्य माना जाता है। साथ ही स्नातक की परीक्षा में 50% अंक अनिवार्य है।

•        ग्रेजुएशन के अंतिम वर्षों में अध्ययन कर रहे विद्यार्थी भी यूपीएससी के प्रीलिम्स में बैठ सकते हैं। हां यह जरूरी बन जाता है कि मेंस की परीक्षा में ग्रेजुएशन का प्रमाण देना होता है।

 

उम्र सीमा(UPSC Exam age limit)

•        सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष तथा अधिकतम 32 वर्ष है। यह विद्यार्थी अधिकतम 6 प्रयास कर सकते हैं।

•        SS/ST वर्ग के विद्यार्थीयों के लिए न्यूनतम उम्र 21 तथा अधिकतम 37 वर्ष है। इन्हें उम्र के मामलों में 5 वर्ष का छूट दिया जाता है और साथ में असीमित प्रयास की सुविधा।

•        OBC वर्ग के विद्यार्थियों को 3 वर्ष का छूट दिया जाता है। अर्थात इनकी अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। ऐसे वर्ग के विद्यार्थी कुल 9 प्रयास कर सकते हैं।